सेंट सोल्जर में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सेंट सोल्जर कॉलेज बस्ती दानिशमंदा में कॉमर्स विभाग के छात्रों में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में छात्रों ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, जीएसटी पर प्रजंटेशन तैयार किए। इसमें बेहतरीन प्रेजेंटेशन बना बीकॉम चौथे सेमेस्टर की छात्रा ऋचा ने पहला, दीपांशु ने दूसरा, बीकॉम दूसरे सेमेस्टर के छात्र रूठ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को सर्टिफिकेट और इनाम देकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉमर्स डिपार्टमेंट एचओडी रवि सिद्धू समेत कई लोग मौजूद थे।