समाजसेवी महिलाओं को करेंगे सम्मानित
मुक्तसर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास मिशन के स्त्री विंग की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र व मानवता भलाई के कार्यों में अहम भूमिका निभानी वाली महिलाओं को सम्मानित करने का फैसला किया गया। यह फैसला मिशन के स्त्री विंग के अध्यक्ष प्रिंसिपल नीलम गुगलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। मिशन के अध्यक्ष जगदीश राय ढोसीवाल, महासचिव काला सिंह बेदी व साहिल कुमार हैप्पी भी बैठक में विशेष तौर पर पहुंचे। इसमें सर्वसम्मति से किए फैसले के अनुसार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा योगदान देेने और समाज भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को यादगारी चिह्न व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूनम जिंदल, बरखा, हरिंदर कौर, कविता कमरा, अर्चना रानी, पूनम, शबीना बेगम, सोफिया, आरती देवी, रोशनी, ममता रानी और हरपाल कौर भी मौजूद थी।