धुंध ने धीमी की जालंधर की रफ्तार
जालंधर। दिसंबर माह के आखिरी दिनों में सर्दी जोर पकड़ना शुरू हो गई है। महानगर में वीरवार को पड़ी गहरी धुंध ने जीवन की रफ्तार को धीमा कर दिया। इस वजह से रेल गाड़ियां भी अपने समय से लेट पहुंची। कई ट्रेनें तो धुंध के कारण रद्द भी हो गईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सर्द हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। बुजुर्ग गर्म कपड़े, दस्ताने पहनकर ही घरों से निकले। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पंजाब में मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।