ठेके के खिलाफ महिलाओं का धरना
जालंधर। बूटा पिंड में पड़ते चैना नगर में शराब ठेका खुलने के विरोध में वहां की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि इस ठेके को तीन महीने पहले भी रोष प्रदर्शन करने के बाद बंद करवाया गया था। अब फिर इस ठेके को दोबारा खोल दिया गया। इसी के रोष स्वरूप महिलाओं ने ठेके की तरफ जाने वाले रास्ते को रस्सियां लगाकर बंद कर दिया और धरना लगा दिया। धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि जिस रास्ते पर ठेका खोला गया है, वह धार्मिक स्थान और स्कूल की ओर जाता है। कहा कि जब कोर्ट ने आदेश दिया है कि हाईवे से 500 मीटर की दूरी पर ठेका खुलेगा तो फिर उनका यह रिहायशी इलाका जो 300 मीटर के दायरे में आता है, वहां यह ठेका कैसे खोला जा सकता है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि ठेका जल्द ही बंद न करवाया गया संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा।