फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवित्री सुखविंदर अमृत हुईं छात्राओं से रुबरु

विज्ञापन
विज्ञापन
कवियत्री सुखविंदर अमृत छात्राओं से हुईं रूबरू
विज्ञापन

मुक्तसर। पंजाबी साहित्य सभा की ओर से वीरवार को गुरु नानक कॉलेज फॉर गर्ल्स में रूबरू समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पंजाबी कवियत्री सुखविंदर अमृत कौर छात्राओं से रूबरू हुईं। उन्होंने अपनी जिंदगी के अनुभवों को सांझा किया। कवियत्री ने छात्राओं को पुरातन सभ्याचार को जीवन में अपनाने की बात पर जोर दिया। प्रिंसिपल डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने भी छात्राओं को अपनी पुरातन परंपराओं को नहीं भूलने का संदेश दिया। प्रबंधकों की ओर से कवियत्री सुखविंदर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. लोकनाथ, प्रो. छिंदरपाल सिंह, डॉ. परमजीत सिंह ढींगरा, डॉ. बलजिंदर कौर, सतवंत कौर, प्रिंसिपल अकबीर कौर, रीटा बंसल, लखवीर सिंह, गगनदीप कौर, रमिंदर बेरी, पीआरओ नवजोत कौर, डॉ. राना बलजिंदर कौर, डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. मनदीप कौर समेत समूह स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें