गांव लहिल की पंचायत ने थामा कांग्रेस का दामन
होशियारपुर। हलका शाम चौरासी के तहत पड़ते गांव लहिल की नवगठित पंचायत ने अकाली दल का साथ छोड़कर विधायक पवन कुमार आदिया की अगुवाई में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मौके पर सरपंच राजविंदर कौर, पंच गुरदीप सिंह, मंगा सिंह, जसवीर कौ, कमलेश कौर एवं पंच संतोख सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। विधायक आदिया ने पार्टी में उनका स्वागत किया। मौके पर मोहन सिंह लेहल, दिलबाग सिंह, अवतार सिंह, मलकीत सिंह, हरजिंदर कौर पूर्व सरपंच, नंबरदार प्रीतम सिंह, रीना सरपंच शेरपुर, बलदेव राज, मोहन सिंह, प्रकाश सिंह सरपंच कुतबपुर व जोन इंचार्ज हरियाना, हरप्रीत सिंह, हलकरन सिंह, परगट सिंह, प्रीतम सिंह, शीतल सिंह, रमन लहिल, दिलप्रीत लहिल मौजूद थे।