फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर-वर्कस पंचातयों के हवाले करने की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)। जल सप्लाई तालमेल संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर टेक्निकल व मैकेनिकल इंप्लाइज यूनियन ब्रांच मलोट, गिद्दड़बाहा और किल्लियांवाली व कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने जल सप्लाई मंत्री रजिया सुल्ताना का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। मंडल दफ्तर के समक्ष चेयरमैन सुरजीत सिंह के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने जल सप्लाई मंत्री की ओर से वाटर-वर्क्स को पंचायतों को देने की सख्त आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पंचायतीकरण का डटकर विरोध किया जाए। किसी भी कीमत पर जल सप्लाई योजना का पंचायतीकरण नहीं होने दिए जाएगा। प्रदर्शन को टीचर यूनियन के नेता बलविंदर सिंह, मनोहर लाल शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें