फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से जगमाएगी बाबा नानक की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जगमाएगी बाबा नानक की नगरी
विज्ञापन

निर्मल कुटिया में 20 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित
श्री अकाली तख्त के जत्थेदार, पंचायत मंत्री व दो विधायकों ने संयुक्त तौर पर किया उद्घाटन
सासंद ब्रह्मपुरा की तरफ से वेईं की सुंदरता बढ़ाने के लिए 10 लाख के अनुदान का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सौर ऊर्जा से बाबा नानक की नगरी जगमगाने के लिए तैयार है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले सुल्तानपुर लोधी को सोलर सिटी बनाने की शुरुआत हो गई है। पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल की निर्मल कुटिया में 20 किलोवाट के सोलर प्लांट की स्थापना से आगाज हो गया है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, पंचायत मंत्री पंजाब तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक सुल्तानपुर लोधी नवतेज सिंह चीमा और विधायक शाहकोट हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने संयुक्त तौर पर सोलर प्लांट का उद्घाटन पवित्र काली बेईं की कार सेवा की 18वीं वर्षगांठ के दौरान आयोजित समारोह में किया।श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने पंजाब के वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने पंजाब को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पवित्र वेईं किनारे 550 पौधे भी बांटे। निर्मला पंचायती अखाड़ा के प्रमुख महंत ज्ञानी ज्ञान देव सिंह ने पवित्र काली बेईं की कार सेवा में निर्मले संत बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से निभाई भूमिका की प्रशंसा की। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि 550वें प्रकाश पर्व तक पंजाब के सभी गांवों को प्रदूषणमुक्त करके हर गांव में 550 पौधे लगाए जाएं। बेईं के किनारों को सुंदर बनाने के लिए इंटरलॉक लगाने की कार सेवा भी शुरू की गई। खडूर साहिब से सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने इस कार सेवा में इस्तेमाल होने वाले सामान के लिए 10 लाख की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। इस दौरान बढ़िया काम करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करने की परंपरा की शुरुआत की गई। इसमें आईएएस काहन सिंह पन्नू और कपूरथला की स्थाई लोक अदालत की जज रही मंजू राणा को ‘गुरु नानक सेवा सम्मान’ के साथ सम्मानित किया गया। इस समारोह में पुणे से अनिल पाटिल, इंदौर से संजय कुमार, औरंगाबाद महाराष्ट्र से आनंद असोलकर, करनाल से नीरज कुमार विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित वेबसाइट भी लांच की गई। इस दौरान संत दया सिंह गुरुद्वारा टाहली साहब, संत अमरीक सिंह खुखरैण, निर्मला संत मंडल के प्रधान संत हरि कृष्ण सिंह सोढी, संत पाल सिंह लोहियाँ, संत बलदेव कृष्ण सिंह, संत दर्शन सिंह, संत लीडर सिंह के सेवादार, एडवोकेट बलबीर सिंह, जसवंत सिंह, भाई दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान समस्त सेवादारों का भी संत बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से सम्मान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें