शुभहरमनप्रीत कौर को 22वीं रैंक
मुक्तसर। मौड़ रोड स्थित सीआरएम डीएवी मॉडल हाई स्कूल की छात्रा शुभहरमनप्रीत कौर पुत्री हरप्रीत सिंह ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में प्रदेश में 22वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर जहां परिजन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, वहीं स्कूल प्रबंधकों को इस बेटी पर नाज है। प्रिंसिपल व समूह स्टाफ ने मंगलवार को छात्रा की हौसला अफजाई की।