फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्नलिज्म विभाग की छात्रा सुमनप्रीत बनी मिस हिंदू कन्या कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा सुमनप्रीत बनी मिस हिंदू कन्या कालेज
विज्ञापन

छात्राओं को विदाई देने के लिए करवाया समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
हिंदू कन्या कालेज की यूजी और पीजी की छात्राओं को विदाई देने के लिए प्रिंसिपल डा.अर्चना गर्ग के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने डांस, कोरियोग्राफी और गीतों के माध्यम से खूब मस्ती की। इस दौरान कराए मिस हिंदू कन्या कालेज के मुकाबले में जर्नलिज्म विभाग की सुमनप्रीत कौर ने मिस हिंदू कन्या कालेज का ख़िताब हासिल किया। जबकि अंशुला फर्स्ट रनरअप और पलकिन जोत कौर ने दूसरा स्थान पाया। जजमेंट की भूमिका हिंदी विभाग की प्रमुख डा. कुलविंदर कौर, होम साइंस विभाग की सारिका कांडा और कामर्स विभाग की प्रियंका शर्मा ने निभाई। समागम की समाप्ति पर प्रिंसिपल डा. अर्चना गर्ग ने मिस हिंदू कन्या कालेज का खिताब जीतने वाली सुमनप्रीत कौर के अलावा अन्य दोनों छात्राओं को सम्मानित किया और जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत और लगन से काम करन के लिए प्रेरित किया। सुमनप्रीत ने कहा कि वह आज बहुत खुश है और बड़ा मान महसूस कर रही है। कालेज के पत्रकारिता विभाग के लिए पिछले कई सालों से वह हमेशा कैमरों के पीछे रह कर (विद्यार्थी फोटोग्राफर के तौर पर) अपनी ड्यूटी निभाती आई, लेकिन पहली बार कैमरे के आगे आकर विजेता बनकर बहुत खुशी महसूस कर रही है। सुमनप्रीत ने कहा कि जिंदगी में वह एक सफल पत्रकार बनना चाहती है। समागम में कालेज की प्रबंधक समिति के प्रधान तिलक राज अग्रवाल के अलावा कालेज का पूरा स्टाफ व छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें