‘विधायक बेरी को धक्केशाही अवार्ड देगी कमेटी’
जालंधर। पंजाब सरकार की ओर से अनदेखा किए जाने से नाराज पंजाब ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी कांग्रेस सरकार को धक्केशाही अवॉर्ड देने का कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसके तहत कमेटी की ओर से 9 मार्च को सेंट्रल हलके से विधायक रजिंदर बेरी को यह अवॉर्ड देने का प्रोग्राम घोषित किया है। आशीष जुलाहा, गगन शर्मा और रमेश कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार को उनके किए वादे याद दिलाने के लिए उनके सभी साथी सूबे के विभिन्न जिलों में मौजूद सरकार के मंत्रियों व हलका कांग्रेस विधायकों को इस अवार्ड से सम्मानित करेंगे। इसकी शुरुआत 9 मार्च को जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस विधायक रजिंदर बेरी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों को स्मार्ट फोन देने के सपने दिखा रही है, लेकिन यहां कर्मचारियों के ठंडे पड़े चूल्हों के बारे में सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।