जैतो (फरीदकोट)। फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. साधु सिंह को चुनाव प्रचार के दौरान गांव खच्चड़ा में लोगों ने खूब खरी-खरी सुनाई। असल में 2014 के चुनाव में प्रो. साधु सिंह को गांव खच्चड़ा से अच्छी खासी बढ़त मिली थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद न तो वह इस गांव में आए और न ही ग्रांट के रूप में कुछ दिया। वीरवार को जब प्रो. साधु सिंह अपने साथियों के साथ इस गांव में पहुंचे तो किसी भी व्यक्ति ने उन्हें पानी तक नहीं पूछा और हाथ जोड़कर गांव से जाने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने रोष जताया कि 2014 में प्रो. साधु सिंह को गांव से शानदार लीड दिलवाई थी, लेकिन उन्होंने पांच साल के दौरान गांव में एक बार भी चक्कर लगाना जरूरी नहीं समझा और अब एक बार फिर वोट मांगने पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भी बाकी पार्टियों की तर्ज पर आम लोगों को सिर्फ वोटें हासिल करने का जरिया ही समझ रखा है। इस बारे में प्रो. साधु सिंह ने टिप्पणी से इंकार कर दिया।
फोटो 03एफआरडीपी01
जैतो के गांव खच्चड़ा में आप उम्मीदवार प्रो.साधु सिंह को खरी खरी सुनाते ग्रामीण