सीमावर्ती क्षेत्र से आने वाले वाहनों की जांच
अबोहर। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसके चलते सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर से आने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। एसपी गुरमीत सिंह रंधावा, डीएसपी कुलदीप सिंह भुल्लर ने पुलिस पार्टी सहित रविवार की शाम फाजिल्का रोड पर वाहनों की जांच की। उन्होंने कारों में रखे हुए सामान को बाहर निकाल तलाशी ली। एसपी रंधावा ने लोगों से भी अपील की है कि कोई भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति का पता चलते ही तुरंत संबंधित पुलिस थाने को सूचित करें। सभी नागरिक अपना पहचान पत्र और वाहनों के दस्तावेज साथ रखें।