फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में डीआरएम दफ्तर को घेरेंगे रेल कर्मचारी-अश्वनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएमयू का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। एनआरएमयू फिरोजपुर पदाधिकारियों का डीआरएम फिरोजपुर के खिलाफ रोष प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कामरेड सुरेश महाजन की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने स्टेशन अधीक्षक के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मंडल सचिव कामरेड अश्वनी कुमार ने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यूनियन ओर रेल कर्मचारियों की अनदेखी को यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने कहा कि रेल कर्मचारियों की लंबीत समस्याओं के प्रति फ़िरोजपुर डीआरएम एवं उनके अधिकारियों का उदासीन रवैया रेल कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ा रहा है। कामरेड ने कहा कि स्टेंडिंग कमेटी के फैसले अनुसार विरोध लगातार जारी रहेगा और जिस किसी स्टेशन पर डीआरएम आए उनके विरोध के लिए कर्मचारियों को लामबंद होने की अपील की। कामरेड ने बताया कि 26 फरवरी को मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन फिरोजपुर डीआरएम कार्यालय के बाहर किया जाना है। कामरेड ने रेल में निजीकरण, निगमीकरण, ठेकेदारी प्रथा, खली पड़ी पोस्टों को न भरना, नई पेंशन स्कीम को रद्द करना, ट्रैक मैन की अपग्रेडिंग लागू करना आदि मुद्दों पर भी चर्चा की। कामरेड ने आने बाले चुनावों में एआईआरएफ और एनआरएमयू को सिंगल यूनियन के रूप में जिताने की अपील की। इसके अतिरिक्त कामरेड बीएल यादव, राजेश आहूजा, दीपक गुप्ता, लखबीर सिंह, परमजीत सिंह, अशोक कुमार, नवदीप सिंह, राज कुमार, रोहित शर्मा भी उपस्थिॅॅत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें