फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जोधपुर जेल में कैद रह चुके सिख कैदियों से किए वादे को करें पूरा: भोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम जोधपुर जेल में कैद रह चुके सिख कैदियों से किए वादे को करें पूरा: भोमा
विज्ञापन

325 कैदियों को भी जल्द मुआवजा देने की बात कही थी सीएम ने
अखिल भारतीय सिख छात्र संघ के प्रधान ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। अखिल भारतीय सिख छात्र संघ के प्रधान मंजीत सिंह भोमा ने शुक्रवार को जालंधर में प्रेसवार्ता कर कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपना वादा पूरा कर जोधपुर जेल में कैद रह चुके 325 सिखों को उचित मुआवजा दें। भोमा ने जोधपुर जेल में नजरबंद रह चुके सिखों के साथ प्रेसवार्ता में कहा कि छह जून 1984 को श्री दरबार साहिब पर हुई सैनिक कार्रवाई दौरान 365 सिखों को पकड़कर जोधपुर की जेल में नजरबंद किया था। उन्होंने बताया कि अमृतसर के सत्र न्यायालय के फैसले अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 28 जून 2018 को इनमें से 40 सिखों को मुआवजे के चेक वितरित किए थे। इस अवसर पर उन्होंने वादा किया था कि वह शेष 325 कैदियों को भी जल्द उचित मुआवजा दिया जाएगा। आठ माह गुजर जाने पर भी सीएम ने अपना वादा पुरा नहीं किया हैं। भोमा ने बताया कि इससे पहले भी सीएम ने साल 2006 में अपने मुख्यमंत्री काल दौरान इन 365 सिखों को एक एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए थे। इसके अतिरिक्त वह जेल में भी कैदियों को जरूरी सामग्री देकर सहायता करते रहे हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से आग्रह किया है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व शेष 325 सिखों को भी सत्र न्यायालय के फैसले अनुसार मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पूरी न होने पर वह उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें