मलोट में डिप्टी स्पीकर के दफ्तर समक्ष भूख हड़ताल
मलोट (मुक्तसर)। रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्षरत 5,178 अध्यापक यूनियन ने जिला प्रधान अमर वर्मा के नेतृत्व में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी के दफ्तर के समक्ष रविवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। साथ ही शहर में रोष मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षक बलजीत कौर, दलजिंदर कौर, मनप्रीत कौर, सुखदीप कौर, रमनप्रीत कौर, अमरजीत, सरबजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, दिनेश कुमार, अमर वर्मा, सतपाल व निर्मल सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अक्टूबर 2017 में डायरेक्टर शिक्षा विभाग ने रेगुलर करने के लिए फाइलें भी ले ली गई।र अभी तक रेगुलर नहीं किया गया। शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।