घल्लूघारा दिवस पर पुलिस पर रहेगा दबाव
जालंधर। पंजाब में 6 जून को मनाए जाने वाले घल्लूघारा दिवस पर सिख तालमेल कमेटी ने पुलिस को चौकसी रखने की मांग की है। सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तजिंदर सिंह परदेसी ने कहा कि सिख ताल्मेल कमेटी हर साल की तरह इस साल भी 6 जून को घल्लूघारा दिवस शांतिपूर्ण मनाऐगी। इस दौरान अली मोहल्ला पुली पर ठंडी मिट्ठी छबील का भी इंतजाम किया जाएगा। लेकिन अगर किसी शरारती तत्व ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की या सिख समुदाय के विरुद्ध कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की, तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वो इस दिन सतर्क रहें व किसी शरारती तत्व को माहौल खराब करने की इजाजत न दें। इस दौरान से तालमेल कमेटी के प्रधान तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्डा, मनबीर सिंह, गुरजीत सिंह सतनामियां, सतपाल सिंह, हरप्रीत सिंह नीटू आदि सदस्य उपस्थित थे।