सेहत विभाग की टीम ने लिए पानी के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। लोगों को मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाने के लिए गुरुनानक पुरा ईस्ट में सेहत विभाग की टीम ने दौरा किया। सेहत विभाग की टीम ने इलाके में लोगों के घर-घर जाकर कीटनाशक का छिड़काव किया और पानी के सैंपल भरे। लोगों को क्लोरीन की गोलियां भी बांटी गईं और आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को जागरूक किया कि वह पीने वाले पानी को ढककर रखें और घरों में लगे कूलर, रेफ्रिजरेटरों कहीं भी पानी जमा न होने दें। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को अवगत करवाया कि सफाई रखने से ही डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड से बचा जा सकता है।