फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार के खिलाफ खजाना दफ्तर समक्ष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के खिलाफ खजाना दफ्तर समक्ष प्रदर्शन
विज्ञापन

मुक्तसर। राज्य सरकार की ओर से खजाने पर लगाई गई पाबंदी के विरोध में पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन (विज्ञान) की ओर से मंगलवार को जिला खजाना कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ही उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रगट सिंह जंबर व महासचिव सुखविंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मियों को परेशान करने पर लगी हुई है। प्रदर्शनकारी समय पर वेतन देने, लंबे समय से बकाया बिल का जल्द भुगतान करने, आघोषित आर्थिक इमरजेंसी खत्म करने, हर तरह का भुगतान समय पर करना यकीनी बनाने, डीए की किश्त जल्द देने, ठेका आधारित नियुक्त बंद करने, रेगुलर भर्ती करने, पहले से ठेका आधारित कार्य कर रहे कर्मियों को बिना शर्त रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर प्रेम कुमार, नवदीप सिंह, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह, हदविंदर सिंह, मंटा आलमवाला, धरमिंदर सिंह, जसकरन सिंह, हरभगवान सिंह, सुखराज सिंह, कुलवंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें