भाविप की स्टेट काउंसिल की बैठक
जलालाबाद (फिरोजपुर)। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद स्टेट काउंसिल की बैठक जनता भवन में हुई। इस दौरान पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन कंवल धूड़िया एवं उद्योगपति कपिल गुंबर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेशनल सचिव श्रीनिवास बिहानी, रीजनल सेक्रेटरी राजेश पुरी, प्रदेश प्रधान सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव विकटर छाबड़ा और प्रदेश ऑर्गेनाइजिंग सचिव संदीप वाट्स विशेष मेहमान के रूप में पहुंचे। सबसे पहले भारत विकास परिषद जलालाबाद के अध्यक्ष दविंदर कुक्कड़, राजेश परुथी महासचिव, प्रवेश खन्ना कोषाध्यक्ष और प्रदेश कमेटी सदस्य नरेश कुक्कड़ ने मेहमानों का स्वागत किया। उसके बाद 30 शहरों से भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भारत विकास परिषद की ओर से 2017-18 में में किए गए समाजसेवा के कार्यों और प्राप्तियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
--------------------
फोटो संख्या-18एफजेडआरपी06 व 07
कैप्शन: जलालाबाद (फिरोजपुर) में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करनी वाले युवतियों को भाविप के पदाधिकारी पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए।