सड़क हादसे में वकील की मौत
मोगा। कस्बा कोटइसे खां के गांव मनावां के पास सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में वकील की मौत हो गई। थाना कोटइसे खां के अधीन पड़ती पुलिस चौकी बलखंडी के हवलदार निर्मल सिंह ने बताया कि एडवोकेट सुखजिंदर सिंह वासी गांव वकीलांवाला मोगा में वकालत करते थे। वह सोमवार की रात कार से मोगा से अपने गांव वकीलां वाला जा रहे थे। गांव मनावां के पास कार बेकाबू होकर अकाल अकादमी की दीवार से भिड़ने के बाद पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल मोगा से लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता जसकरण सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।