फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के हर गांव में जल्द ही नियुक्त किए जाएंगे जीओजीज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के हर गांव में जल्द ही नियुक्त किए जाएंगे जीओजीज
विज्ञापन

होशियारपुर। मुख्य मंत्री पंजाब के वरिष्ठ सलाहकार व जीओजी (गार्डियन आफ गर्वनेंस) के वरिष्ठ वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल (सेवामुक्त )परम विशिष्ट सेवा मैडल टीएस शेरगिल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश की खुशहाली के लिए तैनात किए खुशहाली के रक्षक नशे को जड़ से खत्म कर पंजाब को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जीओजीज की ओर से दी जानकारी के आधार पर राज्य सरकार ने गांवों के विकास के लिए 4 हजार करोड़ रुपये के विकास फंड जारी करने का निर्णय लिया है। वे जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में जीओजीज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया, ओएसडी करन वीरसिंह भी उपस्थित थे। लेफ्टिनेंट जनरल शेरगिल ने कहा कि 12 हजार से अधिक गांवों का सर्वे करने के बाद विकास कार्यों की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 4 हजार करोड़ रुपये का फंड जारी करने पर सहमति दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें