फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास फोर कर्मचारी करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जा चार कर्मचारी तीन दिन करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन

मुक्तसर। द क्लास फोर इंप्लाइज यूनियन की जिला कमेटी की बैठक नहरी कालोनी में जिलाध्यक्ष हरभगवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर मांगों को मनवाने के लिए 13 से 15 तक भूख हड़ताल करके रोष रैली की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 15 अगस्त पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पहुंचने वाले मंत्रियों को सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने सभी विभागों में काम करते कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, डीए की चार किस्त बकाया जल्द देने, छठे पे कमीशन की रिपोर्ट लागू करने, कर्मचारियों पर लगाया 200 रूपये का ज्यादा टैक्स बंद करने की मांग की। इस मौके पर रेवत सिंह रावत, गुरदास सिंह, लखविंदर सिंह, सरदूल सिंह, जगीर सिंह, लालचंद, नानक सिंह, मुख्तयार सिंह,रणजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, पवन कुमार, मदनलाल, गुरसेवक सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें