जेडी कॉलेज प्रांगण में लगाए पौधे
मुक्तसर। बठिंडा रोड पर स्थित जेडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पर्यावरण की देखभाल तथा साफ-सुथरा रखने के लिए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज के ग्राउड में 26 पौधे लगाए गए। पौधारोपण करते समय प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के विद्यार्थियों तथा स्टाफ ने पौधों की संभाल करने की शपथ भी ली। इस मौके पर प्रो. संतोष राजौरिया, मनिंदर कुमार, हरजीत सिंह, राजविंदर कौर, नवजोत कौर, परविंदर कौर, रमनदीप कौर, हरजीत सिंह राजविंदर कौर, नवजोत कौर, मनप्रीत कौर, हरजीत संह, अमनदीप कौर व सुखचैन सिंह ने भी पौधारोपण में सहयोग दिया।