फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने तीन माह में मिल चलाने का भरोसा देकर मरणव्रत तूड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत मंत्री ने आप नेता का मरणव्रत तुड़वाया
विज्ञापन

फरीदकोट। सहकारी शूगर मिल चलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता गुरदित्त सिंह सेखों के संघर्ष ने रंग दिखाया। मंगलवार को फरीदकोट दौरे पर आए सेहत मंत्री ब्रहम महिंदरा ने धरना स्थल पर पहुंच कर गुरदित्त सिंह सेखों को जूस पिलाकर उनका मरणव्रत तुड़वाया। सेहत मंत्री ने पंजाब सरकार की तरफ से फरीदकोट की शूगर मिल को तीन माह के भीतर दोबारा चालू करवाने का भरोसा दिया है। इससे पहले शूगर मिल बचाओ एक्शन कमेटी की सेहत मंत्री ब्रहम महिंदरा के साथ बैठक हुई। करीब दो घंटे की बैठक के बाद सहमति बनीं जिसके बाद सेहत मंत्री ,विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों व सीएम के ओएसडी संदीप सिंह बराड़ के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें