पावरकॉम के रिटायर्ड कर्मियों की भूख हड़ताल
मुक्तसर। 23 वर्षीय पे स्केल लेने की मांग पर पावरकॉम के रिटायर्ड कर्मियों की मंडल दफ्तर के समक्ष शुरू की गई भूख हड़ताल वीरवार को छठे दिन भी जारी रही। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से इस बारे में गंभीरता न दिखाए जाने पर प्रदर्शनकारियों में विभाग के प्रति रोष है। भूख हड़ताल पर बैठे लौहारा सिंह और बलविंदर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पावरकॉम विभाग के अधिकारी 23 वर्षीय पे स्केल देने में अभी भी आनाकानी कर रहे हैं। वह भीषण गर्मी में अपना हक लेने के लिए धरना दे रहे हैं। वहीं अधिकारी आंखें मूंद कर आराम फर्मा रहे हैं। उनके अनुसार यदि जल्द उच्चाधिकारियों ने उनकी इस मांग को लागू न किया तो वह संघर्ष को तेज करेंगे।