डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन
जालंधर। डीएवी कॉलेज के एमकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने जीएनडीयू यूनिवर्सिटी में सात पोजीशन हासिल की हैं। कनिका चड्डा ने 550 में से 459 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान हासिल किया। सुरभि तनेजा व सरणदीप कौर ने 444 अंक लेकर संयुक्त सातवां, दीपशी व गीतिका ने 440 अंक लेकर 10वां, गौरव रत्ना 436 अंक लेकर 12वां, तरुनप्रीत ने 435 अंक लेकर 13वां स्थान हासिल किया। डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. एसके अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भेंट कीं।