घने कोहरे ने रोकी महानगर की रफ्तार
जालंधर। सर्दी व गहरी धुंध के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सुबह से ही पड़ने वाली गहरी धुंध के कारण वाहन रेंगने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस तरह के हालात पूरे सप्ताह रहेंगे।महानगर जालंधर का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। घने कोहरे के कारण ट्रेनें भी निर्धारित समय से लेट पहुंच रही हैं, जिससे यात्री भी परेशान रहे। इडाक्टर विवेक पराशर का कहना है कि लोग गर्म कपड़े पहनकर व पूरी तरह से खुद को ढककर ही घरों से निकले। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का काफी ध्यान रखने की जरूरत है ताकि उन्हें यह सर्द हवाओं से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।