फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल कर कांग्रेस को वादे याद दिलाऐंगे ठेका कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूख हड़ताल से कांग्रेस को वादे याद दिलाएंगे ठेका कर्मचारी
विज्ञापन

12 दिसंबर से सभी जिलों के कांग्रेस भवन के बाहर होंगे अर्थी फूंक प्रर्दशन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
कांग्रेस की सरकार बने 8 महीने बीतने के बाद भी ठेका कर्मचारियों से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा वादा किए जाने के बाद भी न मिलने से इनमें रोष पनप रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण से पहले कर्मचारियों से बातचीत करने का वादा करते हुए उनकी हड़ताल खत्म कराई थी, लेकिन 8 माह बाद भी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस बारे में एक मीटिंग को संबोधित करते हुए ठेका एक्शन मुलाजिम कमेटी के नेता आशीष जुलाहा, गगनदीप शर्मा, गगन कोल ने कहा कि पंजाब सरकार वादों से मुकर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को चुनाव दौरान किए वादों की याद दिलाने के लिए ठेका, आउटसोर्स, दिहाड़ीदार व रेगुलर मुलाजिमों की तरफ से 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक जालंधर के कांग्रेस भवन के बाहर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इसके अलावा 12 दिसंबर से सभी जिलों के कांग्रेस भवन के बाहर अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बावजूद अगर सरकार न जागी तो कर्मचारी पटियाला के मोती महल की तरफ रुख करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें