फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के अर्थ शास्त्र विभाग की ओर से इंटर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राज्य के 23 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मेजबान डीएवी कॉलेज मलोट और अकाल यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो के विद्यार्थी विजेता रहे। प्रतियोगिता में कमेटी के चेयरमैन कृष्ण कुमार छाबड़ा बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से पेश किए गए कार्यक्रम को सराहा। प्रिंसिपल डॉ. सुभाष चावला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं। विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेते रहना चाहिए। अर्थशास्त्र विभाग के मुखी डॉ. आरके उप्पल ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ ऐसे समारोह अटेंड करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें