फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने लंबे समय से गैर हाजिर क्लर्क को नौकरी से किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से गैरहाजिर क्लर्क नौकरी से निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने तहसीलदार-2 कार्यालय में तैनात क्लर्क को लंबे समय से बिना बताए गैर हाजिर होने पर नौकरी से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। क्लर्क कुलदीप सिंह अपनी ड्यूटी से 29 सितंबर 2008 से गैर हाजिर था। उसके खिलाफ पुलिस डिवीजन नंबर 8 में 28 सितंबर 2008 को केस दर्ज किया गया था। यह मामला उस समय के डीसी के ध्यान में आने पर क्लर्क को नौकरी से निलंबन कर दिया गया था। निलंबन समय के दौरान उसका हेडक्वार्टर सहायक कमीशन जनरल का कार्यालय था। इसके बाद क्लर्क कुलदीप सिंह की सेवा को 9 सितंबर 2009 को बहाल कर दिया गया। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से उसकी सेवा बहाली के बारे में जारी हुक्म दिए गए, लेकिन उक्त क्लर्क ने कोई जवाब नहीं दिया। इन सबको देखते डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने क्लर्क कुलदीप सिंह को उसकी सेवा से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें