लावारिस पशु से टकराकर युवक की मौत
गिदड़बाहा (मुक्तसर)। लावारिस पशु से टकराकर बुधवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के गांव बुटर बखुआ निवासी गुरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह (29) बुधवार रात लगभग 8.30 बजे गिद्दड़बाहा से अपने गांव बुटर बखुआ जा रहा था। जब वह भारू चौक के पास पहुंचा तो अचानक आगे से लावारिस पशु उसकी बाइक से टकरा गया। घटना में गुरजीत सिंह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना विवेक आश्रम गिद्दड़बाहा को दी। आश्रम की एबुलेंस के चालक शमिंदर सिंह ने उसे तुरंत ही सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉ. नितेश गोयल ने गुरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस संबंधी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।