फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स फैक्टरी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के पास स्थित जोनेक्स स्पोर्ट्स फैक्टरी में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाला गया। फैक्टरी कर्मचारियों ने खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की उठ रही तेज लपटों को कर्मचारी रोक नहीं पाए। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के पीछे पड़े स्क्रैप को आग लगी थी। आग लगने की वजह से फैक्टरी का काफी सारा स्क्रैप जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि आग लगने की वजह से न कोई जख्मी हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ। जगदीश कुमार ने बताया कि उनकी फैक्टरी के पीछे स्क्रैप पड़ा हुआ था जिसको अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें