पठानकोट। सुजानपुर में अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरलाहड़ी निवासी प्रकाश चंद के रूप में हुई है। मृतक के बेटे बलविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पिता सुजानपुर से दिहाड़ी लगाकर लौट रहे थे। गांव भनवाल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाप मामला दर्ज किया गया है।