फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी दफतर में आपस में ही उलझे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने पर डीसी ऑफिस में उलझे भाजपा नेता
विज्ञापन

एक गुट के नता ने एडीसी को सौंपी जिला देहाती प्रधान खिलाफ शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। लगभग अढ़ाई माह से ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने को लेकर डीसी आफिस के कर्मचारियों व एक भाजपा नेता के बीच हंगामा हो गया था। हंगामे के बाद मामला वीरवार को डीसी कार्यालय पहुंच गया। दरअसल गत बुधवार को भाजपा नेता व ट्रैक के कर्मचारियों के बीच टेस्ट ट्रैक पर हंगामा हुआ था। हंगामा तब हुआ जब ट्रैक कर्मचारियों के हक में व अपने ही भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत लेकर भाजपा जिला देहाती प्रधान अमरजीत अमरी पहुंच गए। इसके बाद दूसरी तरफ से आए भाजपा नेता, अपने ही भाजपा नेता अमरजीत अमरी के खिलाफ एडीसी जसबीर सिंह को शिकायत देने पहुंच गए। इस पर एडीसी जसबीर ने आरटीए डॉ. नयन जस्सल से फोन पर बात की व लाइसेंस भेजने को कहा। एडीसी के फोन के बाद ट्रैक कर्मी, जिनके साथ अमरजीत अमरी भी थे, लाइसेंस लेकर एडीसी जसबीर के पास पहुंच गए। एडीसी ने उक्त लाइसेंस को संबंधित व्यक्ति को सौंपकर, उससे शिकायत ले ली व सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला बढ़ता देख कर अमरजीत अमरी भी शांत हो गए व उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद इस संबंधित शिकायत सौंप दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ हंसते हुए डीसी दफतर से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें