फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। थाना नई बारादरी के अंतर्गत आते न्यू दशमेश नगर में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान रमन, निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है। मृतक महिला रमन की शादी अमित कुमार के साथ 6 साल पहले हुई थी। महिला के आत्महत्या करने का कोई ठोस कारण तो सामने नहीं आया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बीती रात पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। सुबह जब काम वाली घर पर आई तो उसने देखा कि घर पर कोई भी नहीं है और महिला की लाश पंखे से लटक रही थी। इसकी सूचना तुरंत ही थाना नई बारादरी की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। मृतका का पति फरार है, जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें