चेस प्रतियोगिता में हरवीर कौर और गरिमा ने बाजी मारी
आनंद पब्लिक स्कूल परिसर में चेस चैंपियनशिप का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों की चेस चैंपियनशिप का आयोजन आनंद पब्लिक स्कूल के परिसर में किया गया। इस चैंपियनशिप का आगाज स्कूल के डायरेक्टर विक्रम आनंद व प्रिंसिपल अरविंदर सिंह सेखों ने किया। इस चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ आनंद पब्लिक के बच्चों ने किया। इसमें रेल कोच फैक्टरी ऑफ चेस फेडरेशन के सेवा सिंह ने मुख्य कोच की भूमिका निभाई। इसमें लड़के व लड़कियां दोनों में मुकाबले कराए गए। लड़कियों में आनंद पब्लिक स्कूल की छात्रा हरवीर कौर और गरिमा ने बाजी मारी। जबकि दूसरे स्थान पर एमजीएन की छात्रा दीक्षा गुप्ता और सवरीन कौर और तीसरे स्थान पर श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल आरसीएफ स्कूल की छात्रा जैसमीन कौर और कनिश्का मेहता रही। लड़कों में कैंब्रिज स्कूल ने प्रथम, एमजीएन ने दूसरा और आनंद पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। विजयी विद्यार्थियों को प्रिंसिपल अरविंदर सिंह और वाइस प्रिंसिपल दीपक आरोड़ा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ड पब्लिक स्कूल, गुरु अमरदास स्कूल, अकाल गैलेक्सी सुल्तानपुर लोधी, एसपीपीएस नडाला, श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल अर्बन अस्टेट, जीएनपीके स्कूल नडाला, बावा लालवानी स्कूल, आनंद पब्लिक स्कूल, लिटिल ऐंजल्स स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, एसपीपीएस बेगोवाल, कैंब्रिज स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी शामिल हुए। इस मौके पर नेहा शर्मा, प्रदीप कुमार, सुरंजना, किरण नंदा, स्कूल हेड ब्वाय दिलराज सिंह व अनन्या शर्मा, हेड गर्ल पलक परिहार और गीतिका आदि भी उपस्थित थे।