फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल का गठन, इंद्रजीत गुप्ता बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला व्यापार मंडल का गठन, इंद्रजीत गुप्ता बने अध्यक्ष
विज्ञापन

जिले के व्यापारियों ने तैयार किया नया संगठन, संदीप और निर्मल सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला पठानकोट के व्यापारियों के कल्याण व उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला व्यापार मंडल पठानकोट का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से इंद्रजीत गुप्ता को प्रधान चुना गया है जबकि चेयरमैन के रूप में विवेक मडिय़ा को पद नवाजा गया है। इसके अतिरिक्त संदीप महाजन व निर्मल सिंह पप्पू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय बागी, विजय कुमार व रोहित बहल को उपाध्यक्ष चुना गया है। महासचिव का पद नरेंद्र वालिया को सौंपा गया। इसके अतिरिक्त राजकुमार काका इंचार्ज आफिस, संजीव हांडा कैशियर, अजय शर्मा लीगल एडवाइजर व अतुल महाजन को पीआरओ नियुक्त किया गया है। प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने कहा कि उनकी संस्था छोटे से लेकर बड़े हर व्यापारी वर्ग तक की समस्याओं व मांगों तक पहुंच बनाकर उन्हें प्रभावशाली ढंग से सरकारों के सामने उठाएगी। उनका प्रयास होगा कि समूचे जिले के हर कोने मीरथल से लेकर बमियाल तक तथा दुनेरा से लेकर परमानंद तक जो भी इस क्षेत्र में कारोबार करके अपने व परिवार के लिए आजीविका कमा रहा है, को हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि संस्था एक स्थानीय स्तर पर नंबर जारी करेगी यहां हर छोटा-बड़ा व्यापारी अपनी समस्या व शिकायत दे सकता है जिसके समाधान का संस्था अपने बूते पर हर संभव प्रयास करेगी। प्रधान गुप्ता ने कहा कि जिला व्यापार मंडल पठानकोट यहां एक तरफ व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रयासरत रहेगी वहीं साथ ही साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहण करते हुए समूचे जिले में जन कल्याण व जरूरतमंदों के उत्थान हेतु हर समय तत्पर रहेगी।

फोटो:-3-जिला व्यापार मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें