एचएमवी कॉलेज में ऋषि बोधोत्सव पर लंगर का आयोजन
जालंधर। ऋषि बोधोत्सव के उपलक्ष्य में हंसराज महिला महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती को ज्ञान का बोध हुआ था इसलिए इस दिन को ऋषि बोधोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टाफ सचिव वीना अरोड़ा, सहायक स्टाफ सचिव डॉ. सीमा मरवाहा, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट अमरजीत खन्ना, सुपरिंटेंडेंट जनरल रमन बहल, सुपरिंटेंडेंट अकांउट्स पंकज ज्योति, होस्टल सुपरिंटेंडेंट लखविंदर सिंह, रवि कुमार, रजत उप्पल और राजीव कुमार समेत अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।