वायुसेना ने पाकिस्तान को सिखाया सबक: सांपला
होशियारपुर। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बुधवार को कहा कि पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इसका बदला लिया जाएगा और फौज को इसकी खुली छूट दी। सांपला ने कहा अगर पाकिस्तान ने दोबारा ऐसा किया तो उसे सबक सिखाया जाएगा। सांपला ने कहा जैश के आतंकी देश में फिर फिदायीन हमलों की तैयारी में था, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी। बालाकोट में भारत ने जिस आतंकी कैंप पर हमला किया, उसे मसूद अजहर का रिश्तेदार चलाता था।