कांगणा में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
मलसियां। नकोदर के गांव कांगणा में एक महिला की स्वाइन फल से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसविंदर कौर (52) पत्नी तेजिंदर सिंह निवासी गांव कांगणा घरेलू महिला थी और पिछले करीब 20 दिनं से बीमार चली आ रही थी। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां हालत में सुधार न होने के कारण जसविंदर कौर को मोहाली रिफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।