फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के चक्कर में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरटेक करते ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। एक ट्रक चालक को जल्दबाजी करना भारी पड़ गया। जल्दबाजी में ट्रक चालक ने ओवरटेक करना चाहा तो ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। मामले के अनुसार मंगलवार सुबह पठानकोट हाईवे पर बजरी से भरा ट्रक एक वाहन को ओवरटेक करने लगा तो आगे से वाहन आने से ट्रक चालक को अचानक ब्रेक लगानी पड़ गई। अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इससे ट्रक में भरी बजरी सड़क पर बिखर गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई दो पहिया या चार पहिया वाहन नहीं आया। ट्रक चालक दौलत राम ने कहा कि वह तलवाड़ा से जीरा रहा था। एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने चालक को बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें