‘नशे का कलंक मिटाने को खुद से करें शुरुआत’
कपूरथला। नशा समाज को दीमक की तरह चाट रहा है। गुरुओं, पीरों की धरती पंजाब पर अब छठा दरिया नशे का बह रहा है। नशे के कलंक को मिटाने के लिए हर इंसान को खुद से शुरुआत करनी होगी। यह बातें नवगठित समाज सेवा समिति कपूरथला के जिला प्रधान शीतल नाहर ने कही। मोहल्ला संतपुरा में समिति की पहली बैठक में जिला उपप्रधान विक्रम नाहर ने कहा कि इनशे के फन को कुचलने के लिए युुवाओं को सही दिशा की तरफ मोड़ना होगा, जिससे राष्ट्र का निर्माण हो सके और पंजाब फिर से खुशहाल सूबे का गौरव हासिल करते हुए अपने पुराने मुकाम पर लौट पाए। नशे के दानव को मिटाने के लिए समिति विशेष अभियान चलाएगी। इस मौके पर चरणजीत सिंह, लवदीप सिंह, शुभम शर्मा, मक्खन लाल, अमरदीप सिंह, भूपिंदर सिंह हाजिर थे।