सेंट सोल्जर छात्रों ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि
जालंधर। शहीद होकर कारगिल विजय करने वाले जवानों को सलाम करते हुए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल कपूरथला रोड के छात्रों ने कारगिल विजय दिवस मनाया। इसमें प्रिंसिपल श्वेता तिवारी के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने चेहरे पर तिरंगा झंडे बना व हाथों में तिरंगा पकड़ देशभक्ति के गीत ऐ मेरे वतन के लोगों, ये देश है वीर जवानों का आदि गाए। छात्रों ने मोमबत्तियां व नम आंखों से शहीदों को श्रद्धाजलि भेंट की। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने सभी छात्रों शहीदों को अपना आदर्श बना देश के लिए एक मिसाल बनने के लिए प्रेरित किया।