सोलो डांस में दिशा जैन प्रथम
जालंधर। मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान निर्णायक परिंदे डांस एकेडमी के संचालक राजन स्याल व स्कूल के मेयर ग्लैक्सी विभाग की मुख्य अध्यापिका चारु त्रेहन ने बच्चों में छिपी कला एवं प्रतिभा की प्रशंसा की। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों सोलो, डूइट और ग्रुप में विभाजित किया गया। सोलो डांस में वर्डस्वर्थ सदन की दिशा जैन को प्रथम, डिकन सदन की समृद्धि जैन को दूसरा और कीट्स सदन की वेन्या भंडारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। डूइट नृत्य में शेक्सपीयर सदन की सुहानी व पावनी को प्रथम, वर्डस्वर्थ सदन की सीरत व वेदा जैन को दूसरा, कीट्स सदन की मन्नत और नंदिता को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इस तरह ग्रुप डांस में वर्डस्वर्थ सदन को प्रथम, कीट्स सदन को दूसरा और डिकन्स सदन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। शेक्सपीयर सदन की दिव्या शर्मा को सर्वश्रेष्ठ हाव भाव का खिताब मिला। अंत में परिमाण पत्र भी वितरित किए गए। वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर ने बच्चों को भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।