नवरात्र : फलों के दाम बढ़े
जालंधर। नवरात्र के दिनों में सभी फलों के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। मंडी और दुकानों में लोगों की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों ने फलों के दाम भी बढ़ा दिए। आम दिनों में 40 से 50 रुपये बिकने वाला केला 70 से 80 रुपये तक बिक रहा है। इसके अलावा सेब पहले दिन ही 80 रुपये तक पहुंच गया है। अनार भी 100 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा पपीता 40 से 50 रुपये किलो मिल रहा है। फल कारोबारी सुरिंदर कुमार ने कहा कि नवरात्रों तक फलों के दाम में इस तरह तेजी बनी रह सकती है।