रैली निकालकर मतदान करने पर जोर दिया
अबोहर। स्वीप प्रोजेक्ट के तहत जागरूक किया जा रहा हे। इसी के तहत एसडीएम पूनम सिंह ने रासा के सहयोग से उपलब्ध करवाई गई टी शर्ट बच्चों को वितरित की और झंडी देकर जागरूकता रैली के लिए रवाना किया। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सोच समझकर अपने वोट का इस्तेमाल करें और किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। जबकि श्याम लाल अरोड़ा व सुनीत कालड़ा ने कहा कि सभी बच्चे अपने परिजनों व आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मंगत वर्मा, रोहित नागपाल, रासा के प्रांतीय उपप्रधान श्याम लाल अरोड़ा, जिला प्रधान सुनीत कालड़ा और रासा की अबोहर प्रधान किरण अरोड़ा, कैशियर नरेश बाघला, दर्शन लाल चुघ मौजूद थे।