फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे मार्किट को लेकर पुलिस व फड़ी वाले हुए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संडे मार्केट को लेकर पुलिस और फड़ी वाले आमने-सामने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। तंग बाजारों में रविवार को लगने वाले संडे बाजार पर तहबाजारी विभाग ने कार्रवाई की। नकोदर चौक से शुरू होकर अंदरूनी बाजारों तक लगने वाली फड़ियों व रेहड़ियों को तहबाजारी विभाग ने लगाने से मना कर दिया। मौके पर एसीपी सेंट्रल पहुंचे और उन्होंने फड़ी वालों को फड़िया हटाने व बाजार में रेहड़ियां नहीं लगाने की ताकीद की। इस कार्रवाई के विरोध में फड़ी लगाने वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के रोष को देखते हुए पुलिस ने संडे मार्केट को कंपनी बाग के पीछे विजय ढाबे के सामने लगाने के निर्देश जारी कर दिए। पुलिस ने यह भी आदेश जारी किए कि अगर कोई भी माननीय कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर फड़ी लगाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद फड़ी व रेहड़ी लगाने वाले आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें