मुफ्त सिलाई कढ़ाई ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन
मुक्तसर। सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एसपी सिंह ओबराए के नेतृत्व में चलाई जा रही मुहिम के तहत शनिवार को गांव डोडा वाली में मुफ्त सिलाई कढ़ाई ट्रेनिंग सेंटर खोला गया। सेंटर का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बराड़ ने किया। मुक्तसर इकाई अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से स्कूलों में साफ पीने वाले पानी के लिए आरओ सिस्टम, आर्थिक तौर पर पिछड़ीं महिलाओं को अपने पैरों पर खडे़ होने के लिए मुफ्त कंप्यूटर सेंटर आदि खोले जा रहे हैं। सचिव मास्टर राजिंदर सिंह ने मंच संचालन किया। इस मौके ट्रस्ट के कैशियर राज कुमार शर्मा और लेक्चरार बलविंदर सिंह उपस्थित थे।