फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव पॉइंट में हो रहा पॉजिटिव ऊर्जा का संचार : राणा गुरजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों को बांटे कंप्यूटर कोर्स के प्रमाणपत्र
विज्ञापन

कपूरथला। पाजिटिव प्वाइंट में एक अलग ऊर्जा दिखाई दे रही है। यह बात विधायक राणा गुरजीत सिंह ने संस्था के 50 विद्यार्थियों को 15 दिन के निशुल्क बेसिक कोर्स के प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कही। इस दौरान नगर काउंसिल अध्यक्ष अमृतपाल कौर, एडीसी सामान्य राहुल चाबा, एसडीएम वीपीएस बाजवा, कांग्रेसी नेता राजिंदर कौड़ा व अभिनंदन राय भी पहुंचे। राणा ने बताया एक मार्च से सेंटर में कंप्यूटर कोर्स के लिए आने वाली लड़कियों को फीस में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। एडीसी राहुल चाबा ने भी विद्यार्थी को विदेशों में रोजगार के बारे में बताया। कनाडा से आए हरविंदर सिंह ने बच्चो के सवालों के जवाब दिए। कैलिफोर्निया से आए इंद्रजीत ने भी विद्यार्थियों को टिप्स दिए। डायरेक्टर व प्रिंसिपल रुचि गुप्ता ने राणा को 10 साल पुराना बोनसाई ट्री भेंट किया। इस मौके पर बाबा हरि सिंह पटियाला, प्रोफेसर सुखविंदर सागर, प्रोफेसर रणजीत सिंह, रमेश मेहरा, गुरबीर कनाडा, आइलेट्स ट्रेनर निधि भारद्वाज, सोनिया, आयुषी, कंप्यूटर ट्रेनर लखविंदर सिंह व सुखबीर सिंह बुडेवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें